ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घर से खींचकर महिला से रेप का प्रयास

शहर में एक गली में जा रही युवती को जबरन घर में खींचकर उसके कपड़े फाड़कर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उससे मारपीट भी की गई। पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव के ही निवासी रवि व पिन्टू उसे रास्ते में आते-जाते समय अश्लील इशारे करते व अश्लील शब्द बोलते थे। दोनों उसका पीछा भी करते थे। शाम के समय अपने नोहरे से दूध लेकर घर की तरफ जा रही थी तो रास्ते में रवि के घर के पास रवि व पिन्टू खड़े हुए थे।

दोनों ने उसको अकेली देखकर अश्लील इशारे किए व फब्तियां कसने लगे। उसने विरोध किया तो दोनों उसे रवि के घर के अंदर खींच कर ले गए। विरोध करने पर मारपीट कर उसका दांत तोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपी नहीं माने और उसके कपड़े फाड़ कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंच गई।

उसकी मां ने जब बुरा काम करने का विरोध किया तो उसी दौरान बाबूराम, रिंकू, सचिन व राहुल हाथों में फरसा, बल्लम, सरिया व लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंच गए। आरोप है आरोपियों ने उसे व उसकी मां को पीटना शुरू कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने उन्हें बचाया।

महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी ने गुरूवार को बताया कि पीडिता के अनुसार दी गई शिकायत के आधार पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *