ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मां विषहरी की पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने चढ़ाया डलिया

भागलपुर जिले में विषहरी पूजा गुरुवार को धूमधाम से की गई। अंग प्रदेश की लोक गाथा पर आधारित श्रद्धालुओं ने विषहरी मां को डलिया चढ़ाया। भागलपुर जिले में लगभग 129 से भी अधिक जगहों पर पूजा अर्चना की जाती है। भगवान शिव की मानस पुत्री और महादेव के गले में हार वासुकी की बहन कहा जाता है। ये भगवान शिव की पुत्री कही जाती है। इसलिए विषहरी मां को मनसा देवी के नाम से जाना जाता है।

विषहरी की पूजा बाएं हाथ से ही होती है। पांचों विषहरी बहन की पूजा के लिए प्रतीक के रूप में कलश पर पांचों की आकृति बनाई जाती है। इस दौरान भागलपुर जिले के आसपास क्षेत्रों के अलावे विशेष रूप से चंपा नगर में मामन से पूजा अर्चना धूमधाम से की जाती है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मनसा देवी को डलिया चढ़ाने के लिए दूर दराज से लोग आते हैं। इस दौरान यहां पर भव्य रूप से दो दिनों तक मेले का भी आयोजन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *