ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डॉ. धीमान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के सूचना वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार धीमान को उनके लाइब्रेरी साइंस में किये कार्यों को देखते हुए डॉ. रंगनाथन के जन्मदिवस पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश लाइब्रेरी एसोसिएशन ने 2023 का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया है।

डॉ. धीमान गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में सूचना वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने चार विषयों वनस्पति विज्ञान, राजनीति शास्त्र, पुस्तकालय विज्ञान तथा कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री, आईटी व एचआर में एमबीए, बीएड व दो विषयों वनस्पति विज्ञान व पुस्तकालय विज्ञान में पीएचडी प्राप्त की हुई है।

डॉ. धीमान ने अब तक 33 पुस्तकों व 300 से भी अधिक शोधपत्रों, लेखों का प्रकाशन किया जा चुका है। इनके द्वारा 85 से अधिक कांफ्रेंस, सेमिनारों में पत्रवाचन भी किया जा चुका है। इनके निर्देशन में अब तक 22 विद्यार्थियों को एमफिल की उपाधि और 14 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदत्त की जा चुकी है। इससे पूर्व भी डॉ. धीमान को विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुस्तकालय के क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *