ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के गुरुद्वारा में मत्था टेक प्रदेश की खुशहाली की कामना

विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरुवार को कोटद्वार के गुरुद्वारा में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

कोटद्वार के गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु ने गुरुद्वारा के लंगर में पहुंचकर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान विस अध्यक्ष ने कोटद्वार की आपदा में गुरुद्वारा कमेटी की ओर से किए गए कार्यों की सराहना भी की।

उन्होंने कहा है कि सिख समुदाय असहाय निर्धन लोगों की मदद करने में हमेशा आगे रहा है। यहां पर नर सेवा नारायण सेवा की बात है। गुरुद्वारा आपदा पीड़ितों की मदद के लिए उन्हें भोजन, शुद्ध पेयजल और साथ ही आध्यात्मिक सहायता भी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *