ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम, पुलिस वाहन में किया तोड़ फोड़

झरिया थाना क्षेत्र स्थित कतरास मोड़ पर बुधवार को धनंजय यादव हत्याकांड के विरोध में स्थानीय लोगों ने कतरास मोड़ जाम कर दिया। धनंजय के परिजन और स्थानीय लोग लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, लेकिन लगभग 16 दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोग उग्र हो गए है। इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए। इस दौरान झरिया पुलिस उन्हें समझाने का काफी प्रयास की, लेकिन लोग इतने उग्र हो गए थे कि उन्होंने झरिया थाना के पीसीआर पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं भिंड के सामने पुलिस भी बेबस नजर आई। लोगों ने सड़क पर आगजनी कर धनबाद-झरिया मुख्य सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। राहगीरों के साथ भी स्थानीय लोगों ने मारपीट की।पुलिस वाहन पर पथराव होता देख पुलिसकर्मी भी जान बचा कर मौके से भागते नजर आए। आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो को भी पलट दिया। हालांकि घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *