ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कालेज ग्राउंड में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जिले में बुधवार को दो दिन से गायब युवक का शव कालेज ग्राउंड से पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की मोपेड कालेज के बाहर मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। मृतक के जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पिता ने हत्या के बाद शव फेंकने का आरोप लगाया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम इंटर कालेज के ग्राउंड में एक युवक का शव पड़ा मिला। मिलने पर आसपास लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर शिनाख्त करते हुए परिजनों को जानकारी दिया।

मौके पर पहुंचे मृतक के भाई और पिता प्रेमचंद श्रीवास्तव निवासी मवईया थाना राधा नगर ने शुभम श्रीवास्तव (22) के रूप में पुत्र की शिनाख्त की है। विगत 14 अगस्त से वह घर से गायब था। जिसकी तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली।

मृतक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। एक मोटरसाइकिल कालेज के बाहर मिली है। शरीर पर चोट के निशान भी है। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि पुत्र की हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एक युवक का शव कालेज ग्राउंड से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए परिजनों के तहरीर पर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *