ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर विमल को किया गया सम्मानित

वरिष्ठ भाजपा नेता तथा नवादा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ विमल कुमार सिंह को बुधवार को नवादा के कारु सेवा सदन में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया ।

उन्हें नवादा जिले के चिकित्सा जगत का पुरोधा भी बताया गया ।समारोह के आयोजक रवि गुप्ता ने कहा कि अपने दादा समाजसेवी स्वर्गीय गुलाबचंद साह की पुण्य स्मृति में आयोजित समारोह में पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर विमल कुमार सिंह को चिकित्सा जगत के पुरोधा के रूप में सम्मानित किया गया ।

डॉ विमल कुमार सिंह ने बच्चों के बीच पुस्तक वितरण करते हुए कहा कि शिक्षा ही ज्ञान की जननी है। जिसके बल पर इंसान महान बन सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा अनमोल रतन है ।जिस पाकर लोग धनवान बन जाएगा।

उन्होंने बच्चों से कहा कि मनोयोग से पढ़ लिखकर देश के महान नागरिक बनो। तभी हमारा भारत एक बार फिर से विश्व धर्म गुरु के रूप में स्थापित होकर अपने सवा सौ करोड़ देशवासियों के सपनों को साकार करेंगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद समाजसेवियों तथा बुद्धिजीवियों ने भी डॉक्टर विमल कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें चिकित्सा जगत का पुरोधा करार दिया। डॉक्टर सिंह ने कहा कि कगर भाजपा उन्हें सेवा का मौका देगी ,तो निश्चित तौर पर वे नवादा का कल्याण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *