ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार के12 शहरों में मध्यम वर्षा की संभावना

बारिश कम होने की वजह से बिहार में लगातार उमस भरी गर्मी पड़ रही है। बुधवार सुबह 10 बजे के बाद धूप और छांव की स्थिति राजधानी पटना के कई हिस्सों में देखने का मिल रहे है। इस बीच बुधवार को मौसम विभाग ने 12 शहरों में मध्यम वर्षा की संभावना जतायी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आसमानी बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व इलाके के 12 जिलों में बुधवार यानी 16 अगस्त को मेघ गर्जन बिजली चमकने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और लखीसराय में मध्यम वर्षा की संभावना जतायी है। हालांकि, राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में आज वर्षा के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य में सक्रिय रूप से वर्षा की चेतावनी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *