October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उप्र रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित दो घायल

उत्तरप्रदेश रोडवेज की बस दिल्ली जाते समय बुधवार को राजधानी में चंद्रबनी चौक के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें चालक और एक यात्री घायल हो गया। बस में सवार शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 20 लोग सवार थे।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 4:45 पर 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से एक रोडवेज बस के एक्सीडेंट की सूचना मिली। थाना क्लेमेंट टाउन के पास पुलिस बल मौके पर पहुंची तो पता चला कि चंद्रबदनी चौक मारुति सुजुकी शोरूम के सामने रोड की दूसरी साइड से उत्तर प्रदेश परिवहन की बस नंबर यूपी 78 एचटी-9647 अनियंत्रित होकर नाले पर चढ़ गई है, यह बस आईएसबीटी से दिल्ली जा रही थी। इस दुर्घटना में एक यात्री महेंद्र और बस चालक चालक राहुल (40 ) को हल्की चोटें आई हैं, जिनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से इंद्रेश अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

मौके पर मौजूद और कंडक्टर ने बताया कि ड्राइवर कि अचानक तबीयत खराब होने से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाली के ऊपर चढ़ गई। बस में 15 से 20 सवारियां मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.