ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कैथल में बोले सुरजेवाला, कुछ जयचंद रोकना चाहते हैं इलाके की तरक्की

शनिवार को कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत रणदीप सुरजेवाला कलायत पहुंचे। गांव कुराड़ में हरियाणा प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य धर्मवीर कौलेखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि किसानों की आय दोगुणी करने का वायदा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने किसानों को खून के आंसू रुलाने व उन्हें छलने का काम किया है। पेट व पीठ एक करके हल जोतने वाले किसानों को उसकी फसल का समर्थन मूल्य तक नहीं मिल रहा है।

रणदीप सुरजेवाला ने दुष्यंत चौटाला पर प्रहार करते हुए कहा कि खट्टर व दुष्यंत सरकार ने हरियाणा के युवाओं के भविष्य को बेच दिया है। 43 बार पेपर बिक चुके हैं। हरियाणा के लोगों ने 10 विधायक जजपा पार्टी को दिए तो दुष्यंत ने खुद को भाजपा के हाथों बेच दिया। अगर उनके कहे अनुसार 47 सीटें जजपा को दें तो वो पूरे हरियाणा को ही बेच देंगे। एक दूसरे को जमुना व हरियाणा से बाहर करने वाले खट्टर व दुष्यंत एक दूसरे के यार और गोदी में बैठ गए हैं। कुछ जयचंद इलाके की तरक्की रोकना चाहते हैं

इस अवसर पर बृजेन्द्र सुरजेवाला, सुदीप सुरजेवाला, धर्मवीर कौलेखा, राजेश अम्बरसर, बलवान कुराड़, गुरदेव ढूंढ़वा, अशोक जैलदार, रणधीर कसान, शमशेर कुराड़, नरेश गिल, कृष्ण ढूंढ़वा, मास्टर कुलदीप, मुकेश राणा, अमित राणा, लक्खा कालारामन, सूबे सिंह मोर, महावीर नरड़, भीम कौलेखा, देवीराम खेड़ी शेरखां, जोरा सिंह सिनन्द आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *