ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विश्व डेंगू रोकथाम दिवस पर बचाव और उपचार का लें संकल्प : सुरेश खन्ना

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने विश्व डेंगू रोकथाम दिवस पर लोगों को बचाव और उपचार के लिए जागरूकता फैलाने की बात कही है।

वित्त मंत्री ने गुरूवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि विश्व डेंगू रोकथाम दिवस के अवसर पर आइए हम सभी मिलकर समाज में डेंगू , इसके लक्षण, बचाव तथा उपचार के प्रति आम-जनमानस में जागरूकता प्रसारित करने हेतु संकल्पित हों।

अपने दूसरे ट्वीट में सुरेश खन्ना ने झण्डा गीत के रचयिता को नमन किया है। उन्होंने लिखा कि लोकप्रिय झण्डा गीत “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” के रचयिता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा महान कवि श्याम लाल गुप्त की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *