ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विवेक अग्निहोत्री ने चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ से की ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ देखने की अपील

‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। उन्होंने 34 साल पहले जज नीलकंठ गंजूवाला की हत्या का केस फिर से खुलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने चीफ जस्टिस से भी गुहार लगाई है कि अगर उन्हें कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार सबूत देखना है, तो उन्हें मेरी सीरीज ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ देखनी चाहिए।

विवेक अग्निहोत्री ने नीलकंठ गंजूवाला केस दोबारा खुलने के बाद अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, “मैं मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ जी से हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि सेवानिवृत्त होने से पहले धर्म का काम करें। उन्हें“सत्यमेव जयते’ का काम करना चाहिए। यही वह धर्म है, जिसके माध्यम से उन्हें मोक्ष व मुक्ति प्राप्त होगी तथा ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वे कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार पर स्वयं संज्ञान ले सकते हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने कहा, “अगर उन्हें कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार का सबूत देखना है, तो उन्हें मेरी सीरीज ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ देखनी चाहिए। इससे उन्हें पर्याप्त सबूत मिल जाएंगे कि वे स्वयं इस पर ध्यान दे सकें।”

विवेक की आगामी वेब सीरीज ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’11 अगस्त को जी5 पर रिलीज हो रही है। इससे पहले उन्होंने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बनाई थी। इसके अलावा वह फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ पर भी काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *