ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नूंह हिंसा में अब तक 104 एफआईआर दर्ज: विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नूंह में हुई हिंसा के बारे में कहा कि पुलिस कार्रवाई लगातार चल रही है। इस मामले में अब तक 104 एफआईआर दर्ज की गई है और 216 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इस मामले में 80 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

विज शनिवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। नूंह हिंसा में पाकिस्तान के हाथ होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि ये सारे तथ्य पुलिस की जानकारी में हैं और पुलिस एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो निष्कर्ष सामने आएगा, वह बताया जाएगा।

हिंसा के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी के तार हैदर अली से जुड़े होने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये जानकारी भी अधिकारियों को भेज दी गई है और इसकी भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *