ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस सैयामी खेर अपनी फिल्म ‘घूमर’ से दर्शकों से रूबरू होने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह ट्रेलर एक खिलाड़ी के जुनून, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को दर्शाता है।

फिल्म घूमर के ट्रेलर में सैयामी एक दुर्घटना में अपना एक हाथ खो देती हैं। सैयामी एक क्रिकेटर हैं। दुर्घटना के बाद एक हाथ से क्रिकेट कैसे खेलें? सैयामी का ऐसा सवाल है। इसी बीच उसकी जिंदगी में एक कोच की एंट्री होती है। ‘घूमर’ में अभिनेता अभिषेक बच्चन एक कोच की भूमिका निभाते हैं, जिनकी जिंदगी में अप्रत्याशित मोड़ आता है। वह एक खिलाड़ी को प्रशिक्षित करते हैं। खिलाड़ी का किरदार सैयामी खेर ने निभाया है।

इस फिल्म में दर्शकों को आर. बाल्की के निर्देशन का जादू देखने को मिलेगा। फिल्म ‘घूमर’ के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस सैयामी खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता शिवेंद्र सिंह और इंवाका दास भी अभिनय करेंगे।

फिल्म ‘घूमर’ 18 अगस्त को होगी रिलीज़

आर. बाल्की के निर्देशित फिल्म ‘घूमर’ 18 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिषेक बच्चन ने फिल्म ‘घूमर’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने इस ट्रेलर को कैप्शन दिया, ‘बाएं हाथ का खेल।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *