October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सपा के पूर्व विधायक अबरार अहमद का निधन

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अबरार अहमद का बुधवार की देर रात निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है।

जिले के इसौली विधानसभा से विधायक रहे अबरार अहमद का लगभग 70 साल की उम्र मेेें निधन हो गया। उनका बुधवार शाम अपने पैतृक निवास पर तबियत बिगड़ने लगी। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । अबरार अहमद लगातार दो बार 2012 और 2017 में समाजवादी पार्टी से विधायक रहे। पूर्व सपा विधायक अबरार अहमद की मिट्टी अझुई गांव स्थित कब्रिस्तान में गुरुवार को दोपहर दो बजे होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.