October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पारिवारिक विवाद को लेकर युवक ने परिजनों के साथ किया सड़क जाम

पारिवारिक विवाद का पुलिस द्वारा समाधान नहीं होने से परेशान एक व्यक्ति ने सपरिवार सड़क पर बैठकर यातायात ठप कर दिया। मामला जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि बसही निवासी श्याम कुमार का अपने परिवार में ही विवाद चल रहा है। इसको लेकर उसने भगवानपुर थाना से गुहार लगाई। लेकिन मामला तेयाय का रहने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे श्याम के परिजन काफी परेशान थे।

पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होता देख परेशान श्याम कुमार रविवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मुख्य सड़क पर जा बैठा। जिससे मालती-बनवारीपुर मुख्य सड़क पर यातायात ठप हो गया। लोगों ने समझाया, लेकिन वह उचित कार्रवाई होने तक कुछ नहीं मानने को तैयार नहीं था।

सड़क जाम की सूचना पर भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर श्याम कुमार और उसके परिवार को समझा-बुझाकर सड़क पर से भगवानपुर थाना ले गई। जिसके बाद उक्त मुख्य सड़क पर परिचालन सामान्य हो सका। लोगों का कहना है जानकारी के आभाव में वह तेयाय सहायक थाना नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.