एनडीए की बैठक पर नीतीश का वार

एनडीए के 38 घटक दलों की दिल्ली में हुई बैठक पर बिहार में सत्ता पक्ष के नेताओं का बयान जारी है। इसी क्रम में बुधवार को नालंदा के राजगीर में आयोजित राजकीय मलमास मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एनडीए की बैठक पर हमला बोला।

उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा इससे पहले कभी एनडीए की बैठक नहीं हुई। अटल के समय में 1999 में एनडीए बना। उनकी सरकार में हमलोग मंत्री थे। उनके समय में बैठक होती थी। उनके बाद कभी नहीं हुई है। उनके दल का नाम देख लीजिए सब समझ में आ जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा विपक्षी दलों की बैठक लगातार हमलोग कर रहे हैं। इससे भाजपा घबरा गयी है। तो ये भी बैठक शुरू किये। कई लोगों को बुला बुलाकर संख्या दिखा रहे हैं। इसका कोई मतलब है। सीएम ने कहा कि हमलोग के यहां जो भी मीटिंग में आया है, जो भी नोन है, वहीं आया है। बाकी कोई पार्टी बना है। ऐसे-ऐसे लोगों को बुला लिया। 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 में रिजल्ट बहुत अच्छा होगा। देख रहे हैं, उनलोगों की हालत खराब हो गयी है। हमलोग जो काम कर रहे हैं। उससे वे लोग परेशान हैं।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर मीडिया को अपने कब्जे में करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनलोगों का मीडिया पर कब्ज़ा हैं न। इसलिए प्रचार करेंगे। हम कह चुके हैं कि 24 के बाद आपलोग स्वतंत्र होकर एक-एक बात कीजियेगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *