ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्य संसदीय सचिव ने शिमला मिडिल बाजार हादसे के घायलों का जाना हाल

मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग संजय अवस्थी ने मंगलवार सांय शिमला मिडिल बाजार में हुए धमाके से घायलों का इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जाकर कुशलक्षेम जाना।

संजय अवस्थी ने इस दौरान अस्पताल में सभी घायलों का हाल चाल पूछा तथा धमाके से हुई एक व्यक्ति की मृत्यु के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों का निशुल्क चिकित्सा उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धमाके में हुए घायलों के उपचार का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी ताकि उनका बेहतर उपचार सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने जिला प्रशासन को घायल हुए लोगों को तुरंत फौरी राहत प्रदान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को गंभीर रूप से घायल हुए राकेश एवं रमेश को 10-10 हजार रुपए एवं अन्य घायलों को 5-5 हजार रुपए फौरी राहत देने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में प्रभावित हुए लोगों के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *