ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मतगणना केंद्र से सीसीटीवी कैमरा चोरी, बीडीओ ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

मतगणना केंद्र से सीसीटीवी कैमरा और उसका मेमोरी कार्ड चोरी हो गया है। बीडीओ अनुज शिकदर ने बालुरघाट थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

मतगणना केंद्र से सीसीटीवी फुटेज की चोरी का मामला सामने आने के बाद रविवार को वामपंथी और भाजपा कार्यकर्ता लामबंद हो गए है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पहले ही इस बारे में ट्वीट कर चुके है। बीडीओ के आरोप से साबित होता है कि मतगणना केंद्र पर धांधली हुई है क्योंकि, मतगणना के दिन से ही विपक्ष ने सेंटर में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगाए थे। यहां तक कि खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी धांधली का आरोप लगाते हुए मतगणना वाले दिन दोपहर में बालुरघाट जिलाधिकारी भवन के सामने बीडीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। यह तक कि वह आधी रात तक बालुरघाट कॉलेज यानी मतगणना केंद्र के सामने बैठे रहे। इस घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे चोरी होने की जानकारी सामने आने पर राजनीतिक दबाव शुरू हो गया है।

विपक्ष का दावा है कि यह योजनाबद्ध तरीके से किया गया है। चूंकि भाजपा इस मामले को कोर्ट में ले जाएगी और कोर्ट शायद सीसीटीवी फुटेज देखना चाहेगी, इसलिए बीडीओ पहले ही उन्हें खोने की बात कर रहे है। हालांकि, बालुरघाट के बीडीओ समेत जिला पुलिस प्रशासन के किसी भी अधिकारी इस विषय पर कुछ भी बोलना से इंकार कर दिए है।

दूसरी ओर, विपक्ष के आरोपों को जिला तृणमूल की ओर से खारिज किया गया है। तृणमूल के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चाकी ने कहा कि इस घटना में किसी भी तरह से तृणमूल शामिल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *