• October 21, 2025

पटना में कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन

 पटना में कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन

भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान हुए पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष आदित्यनारायण झा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन में सांसद प्रदीप कुमार सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज व भगदड़ में शहीद हुए भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नीतीश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान सरकार द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार पर गहरी चिंता व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि भाजपा हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहती है,जिस तरह से नीतीश और तेजस्वी की सरकार बिहार की जनता और युवाओं को ठगने का काम कर रही है।

पहली कलम से 10 लाख लोगों को रोजगार देने वाले लोग अपना वादा भूल गए है। नौकरी मांगने युवाओं पर लाठियां बरसाती है।अपने स्वार्थ की राजनीति में नौकरी में डोमिसाइल लागू कर युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल रहे हैं। शासन प्रशासन व्यवस्था चौपट हो चुकी है।वित्त रहित शिक्षकों, संस्कृत शिक्षकों की वर्षों से ठग रहे है। इन्हीं मांगों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों पर लाठियां बरसाते है,जो सरकार का अंहकार दिखाता है।वहीं जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं का बलिदान इस महागठबंधन की महाठग सरकार को भारी पड़ेगा।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सह कटिहार प्रभारी संतोष सुराणा, लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित यादव ,नगर अध्यक्ष संजय अकेला, महामंत्री प्रताप नारायण मंडल, कृष्ण कुमार सैनानी, नगर परिषद उपाध्यक्ष गौतम साह, नरपतगंज की पूर्व विधायक देवयंति यादव , जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, सुधीर भगत, समीर मिश्रा , लोकसभा विस्तारक पारस नाथ साह, भाजयुमो अध्यक्ष आकाश राज, कलानंद सिंह देवानंद मिश्रा,रीना जैन, ज्योति भगत अनु मिश्रा, सुष्मिता ठाकुर, पूनम यादव विकास यादव, सतीश, विश्वनाथ मंडल, राजू साह, सन्नी, दीपक मंडल विकास भगत, ललित नारायण झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *