ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UPPSC और UPSSSC द्वारा निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के अभ्यर्थियों को वितरण हुए नियुक्ति-पत्र

UPPSC और UPSSSC द्वारा निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न पदों पर चयनित 400 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण हेतु लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि ”डेढ़ साल के 5000 से अधिक युवाओं की नियुक्ति पत्र देना हुआ है। इस समाज के लिए ये एक प्रेरणा भी है। उत्तर प्रदेश आज इसलिए विकास की इन प्रक्रियाओं के साथ आगे बढ़ता हुआ देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के अग्रसर है।”

 

 

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि ”उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 66 समीक्षा अधिकारियों, 204 अनुदेशकों और 130 कनिष्ठ सहायकों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र वितरित हुआ। पूर्ण विश्वास है कि कठोर परिश्रम और समर्पण से प्राप्त आप सभी की ये उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा सिद्ध होंगी। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *