ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आपदा नोडल अधिकारियों को क्षमता निर्माण की प्रशिक्षण में दी जानकारी

 यूएसडीएमए के विशेषज्ञों की ओर से विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों को मंगलवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन क्षमता निर्माण की जानकारी दी गई।

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के आपदा प्रबन्धन विशेषज्ञों की ओर से प्रतिदिन सचिवालय में विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों के क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए सचेत एप, रिसोर्स मैपिंग, फोरकास्टिंग सिस्टम, एपीआई लिंकिंग,ऑड अवर स्ट्रेटजी, आपदा प्रबन्धन में नई टेक्नॉलॉजी का उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस मौके पर यूएसडीएमए विशेषज्ञ डॉ. पूजा राणा, सिस्टम एक्सपर्ट अमित शर्मा, जीआईएस एक्सपर्ट रोहित कुमार, यूएसडीएमए विशेषज्ञ डा मणि, तन्द्रिला सरकार और विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *