ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुनर्मतदान का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

पंचायत चुनाव के तहत सोमवार को हो रहे पुनर्मतदान के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार बुथों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अपने गृह जिले दक्षिण दिनाजपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, दक्षिण दिनाजपुर में पुनर्मतदान के पहले रातभर गोलीबारी एवं बमबाजी हुई है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल के बदमाशों ने गोली एवं बमबारी की है। आरोप है कि मतदाताओं को घर-घर जाकर धमकी दी गई है। इसकी वजह से कुछ मतदाता मतदान नहीं करने आए हैं। इसे देखते हुए सुकांत मजूमदार ने बुथों का दौरा कर मतदाताओं को आश्वस्त करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि रातभर बमबाजी होने के बावजूद पुलिस साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर रही है। मजूमदार के अनुसार सड़क किनारे बमों के अवशेष पड़े मिले हैं जिनका उन्होंने मुआयना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *