ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मतदान करने पहुंचा मुर्दा

सोमवार को हो रहे 696 मतदान केंद्रों पर पंचायत चुनाव के लिए पुनर्मतदान के दौरान भी अजीबो-गरीब घटनाएं सामने आ रही हैं। घटना उत्तर 24 परगना के बारुइपुर इलाके की है। यहां सीताकुंडू पूरी इलाके में एक व्यक्ति जब मतदान करने पहुंचा तो पता चला कि सरकारी खाते में वह मृत है। व्यक्ति का नाम इस्मातारा मोल्ला  है।

उल्लेखनीय है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वोटिंग की थी। उसके बाद से आज जब मतदान करने के लिए मतदाता के तौर पर अपना पहचान पत्र लेकर पहुंचे तो पता चला कि वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है। इसके बाद ध्यान से ढूंढा गया तो पता चला कि उनका नाम मारे जा चुके मतदाताओं की सूची में है। तमाम कोशिश के बावजूद बिना मतदान किए उन्हें वापस लौटना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *