ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सावन के पहले सोमवार पर मेला क्षेत्र में महापौर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सावन के पहले सोमवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगांईं ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैराज क्षेत्र में कावंड मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत महापौर ने कार्यकर्ताओं के साथ कावंड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें खीर का प्रसाद भी वितरित किया।

सोमवार की दोपहर नगर निगम महापौर ने बैराज से नीलकंठ जाने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं को परखने के साथ उन्होंने साफ -सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं का मुआयना करते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत महापौर ने कार्यकर्ताओं के साथ शिवधाम जलाभिषेक के लिए कूच करने वाले शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें खीर का प्रसाद भी वितरित किया। महापौर ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा करके जो शांति मिली है, वह भोलेबाबा के साक्षात आशीर्वाद स्वरूप है।

उन्होंने कहा कि श्रावण मास का यह महोत्सव शक्ति एवं भक्ति का दिव्य संगम है। उन्होंने कावंड़ मेले को लेकर प्रदेश की धामी सरकार के किए गये इंतजामों की भी खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड अपनी संस्कृति विरासत को विश्व में पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, प्रभारी कोतवाली खुशीराम पांडे, एसएसआई डी पी काला, अवर अभियंता जल संस्थान वीरेंद्र राणा, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी लक्ष्मीकांत गुप्ता ,पार्षद विपिन पंत, संदीप रतूड़ी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *