• October 18, 2025

99 सदस्यों के साथ हुआ चमोली कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार

 99 सदस्यों के साथ हुआ चमोली कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार

चमोली जिले की कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अनुमोदन के बाद विस्तार कर दिया गया है। इसमें विभिन्न पदों पर 99 लोगों को मनोनीत किया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिला मुख्यालय प्रभारी आनंद सिंह पंवार ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माहरा के अनुमोदन के बाद नवगठित जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में जनपद के सभी क्षेत्रों, वर्गों का समानुपातिक दृष्टिकोण से साम्यता रखी गई है। जिसमें सभी ब्लाक, नगर इकाइयों के अनुमोदन के पश्चात एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहमति उपरांत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, युवा ,अनुजाति, जनजाति, महिला आदि वर्गों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

इस कार्यकारिणी में 23 उपाध्यक्ष, पांच कार्यकारिणी महासचिव, 19 महामंत्री, 38 सचिव, सात प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष और पांच सोशल मीडिया प्रभारी सहित कुल 99 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है। जिले के विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत, पालिका अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, पीसीसी सदस्य, अनुषांगिक संगठनों के समस्त जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष भगत कनियाल, जिला महासचिव और मीडिया प्रबंधन संदीप झिंक्वांण, जिला सचिव मन मोहन ओली का स्वागत अभिनन्दन कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, देवेन्द्र फरस्वाण, रणवीर भंडारी, दर्शन लाल, नगर महिला अध्यक्ष अंजू राणा आदि मौजूद थे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *