ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा युवा मोर्चा ने किया कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन

कांवड़ मेला अपने चरम पर है और लगातार शिव भक्तों की सेवा के लिए स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं आज रुड़की के झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने हवन पूजन कर उद्घाटन किया। उस दौरान हरिद्वार सांसद डॉक्टर निशंक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जगह-जगह अपने शिविर लगाकर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में लगातार कार्य कर रहे हैं और आज भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया है जोकि एक बहुत ही अच्छी और सेवा भाव की शुरुआत युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक व उनकी टीम के द्वारा की गई है। वही उन्होंने बताया कि हरिद्वार से जल लेकर अपने भोलो की सेवा हमारे कार्यकर्ता लगातार कर रहे हैं। वही मौके पर मौजूद रहे शिविर आयोजक भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक ने बताया कि आज उनके निवेदन पर हरिद्वार सांसद निशंक पोखरियाल राज्यसभा सांसद नरेश बंसल यहां पर पहुंचे हैं और उन्होंने इस शिविर का हवन पूजन कर उद्घाटन किया है। उन्होंने बताया कि हालांकि उनका शिविर चार दिवसीय शिविर है लेकिन आने वाले समय में शिवभक्तों की भीड़ बढ़ती रही तो शिविर का समय और बढ़ा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *