ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

त्यागराज स्टेडियम के सामने पार्क में मिली फंदे से लटकी लाश

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम के सामने रविवार की सुबह पार्क में एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मॉर्निंग वॉक के लिए आए लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया की मृतक की पहचान अखिलेश्वर मिश्रा(38) के रूप में हुई है। वह रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन में एलएएस के पद पर काम करते थे और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले थे।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस को सुबह 5:41 बजे सूचना मिली थी कि त्यागराज स्टेडियम के गेट नंबर 7 के अपोजिट पार्क में एक शख्स का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने परिवार वालों के नाम एक पत्र में लिखा है कि वह जीना नहीं चाहता। पत्नी को संबोधित करते हुए लिखा है कि वह बच्चों की अच्छी परवरिश करे। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *