October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अक़ीदत के साथ मना ईद-उल-अजहा

 गुरुवार की सुबह से गोरखपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) मानने वालों में उत्साह रहा। मुल्क में रहने वालों में आपसी भाईचारा, मोहब्बत और अमन फरमाने वाले नमाजियों ने नमाज अता करने के बाद ईदगाह में इमाम के दुआ करने के बाद आमीन कहा। कुर्बानी के इस त्योहार को गोरखपुर में अक़ीदत और सादगी से मनाया गया।

ग्रामीण और शहरी इलाकों में गुरुवार सुबह से ही ईद-उल-अजहा का जोश नजर आया। बच्चे, जवान और बुजुर्ग ईद की नमाज अदा करने के लिए गुस्ल, नए कपड़े और इत्र लगाकर तकबीर-ए-तशरीक पढ़ते हुए मस्जिदों को रवाना हुए। ग्रामीण इलाकों तुलू-आफताब सूर्योदय के बाद मस्जिदों में ईद की नमाज अता हुई।

शहरी इलाकों में शासन के आदेश के अनुसार ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अता की गई। नमाज के बाद लोगों ने घरों पर कुर्बानी की। घर में आने वालों का सेवईं, शीरिनी से मुंह मीठा किया गया। सुबह से ही बकरीद के मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है।

शाहरुख़ की 70 हजार, सलमान की लगी 60 की बोली

नगर निगम स्थित घंटाघर में बकरों का बाजार लगा था। यहां कद-काठी के हिसाब से इनकी बिक्री हुई। बकरों में सलमा, सलमान, शाहरूख, टाइगर, सुलतान नाम के बकरे कद, काठी, रंग, नस्ल, वजन व कीमत की वजह से लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। यहाँ इनकी कीमत लगातार उछाल मार रही थी। शाहरुख नाम का बकरा सबसे महंगा बिका। खरीददारों ने इसकी कीमत 70 हजार रुपये लगायी। जबकि सलमान नाम का बकरा 60 हजार में बिका। अन्य बकरों की कीमत भी 40 से 60 हजार रुपये के बीच रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.