ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कार और गैस कैप्सूल की भिड़ंत में रिटायर्ड दरोगा समेत दो की मौत, दो महिलाएं घायल

कांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्टेट हाइवे पर जमुनिया गांव के पास गैस कैप्सूल और कार की आमने सामने हुई भिड़ंत में कार सवार रिटायर्ड दरोगा और चालक की मौत हो गई तथा दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिलाओं को राजकीय मेडिकिल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, कार सवार चारों लोग शाहजहांपुर की तरफ जा रहे थे। जलालाबाद-शाहजहांपुर स्टेट हाइवे पर जमुनिया गांव के पास कार और गैस कैप्सूल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जलालाबाद निवासी रिटार्यड दरोगा रामपाल(64) और चालक सौरभ की मृत्यु हो गई। जबकि कार में पीछे बैठी रिटायर्ड दरोगा की बेटियां अलका (32) और मोनिका(30) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकिल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवा दिया है।

कांट प्रभारी निरीक्षक दया शंकर ने बताया कि हादसे में रिटायर्ड दरोगा और चालक की मौत हो गई है। जबकि दो महिलाएं घायल हैं। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *