ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पराली जलाने की रिपोर्ट के बाद कृषि विभाग के दो कर्मचारी निलंबित

फसल अवशेष प्रबंधन कार्य में लापरवाही बरतने पर कृषि विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों कर्मचारियों पर आरोप है कि उनके क्षेत्रों में पराली जलाये जाने की रिपोर्ट के उन्होंने एसडीएम के नोटिस का जवाब नहीं दिया था।

दरअसल, कृषि पर्यवेक्षक राहुल की ड्यूटी गांव समैन में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए ग्राम स्तरीय निगरानी समिति में लगाई गई थी। छह स्थानों पर पराली जलाने की घटना चिह्नित होने के बाद एसडीएम टोहाना प्रतीक हुड्डा ने इस कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कर्मचारी राहुल ने इस नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसके बाद कर्मचारी राहुल को निलंबित कर दिया गया है। इसी आरोप में कृषि विभाग की सहायक टीम प्रबंधक रितु भाटिया की ड्यूटी गांव अमानी में लगाई गई थी। उनके क्षेत्र में भी पांच स्थानों पर पराली जलाने की रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम टोहाना ने रितु भाटिया को नोटिस जारी किया था। बताया गया कि भाटिया ने भी नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *