ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेखौफ बदमाशों ने लड़की को अगवा कर गैंगरेप का किया प्रयास, पांच गिरफ्तार

योगी सरकार में पुलिस विभाग की एंटी रोमियो स्क्वायड आए दिन कार्रवाई कर रही है, बावजूद इसके महिलाओं के साथ अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की का अगवा करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने का प्रयास किया। लड़की द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो दरिंदें भाग निकले।

लोकलाज के भय से पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत नहीं दी तो बेखौफ आरोपितों ने पूरे वारदात का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार के पैरो तले जमीन खिसक गयी उधर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अफसर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा एक आरोपित की तलाश में जुटी है।

किशोरी की मां ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 अगस्त की रात वह अपने पति व बेटी के साथ घर के बरामदे में खाट पर सो रही थी। आधी रात गांव के ही पुरानी रंजिश को लेकर छह युवक पहुंचे। बेटी को बेहोश कर बगल गन्ने के खेत में उठाकर लेकर चले गए। जहां सभी ने छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी के चिल्लाने की आवाज पर घरवाले खेत में पहुंचे, जिसके बाद आरोपित गालियां देते हुए फरार हो गए। लोक लाज की वजह से थाने में शिकायत नहीं किया, लेकिन छेड़खानी करने का वीडियो बुधवार सुबह आरोपितों ने प्रसारित कर दिया।

मां की ओर से कोतवाली में आशीष, विक्की, गोरे, प्रमोद, पप्पू, शेषमणि के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह भी पहुंच आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जरूरी निर्देश दिया। इस मामले में बुधवार को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छह नामजद आरोपियों में पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *