ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजभर का महिलाओं को झाड़ू और बेलन का संदेश, लखनऊ कूच करने की बना रहे रणनीति

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राजनीति, शिक्षा और रोजगार समेत हर क्षेत्र में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग करते हुए कहा कि जब तक महिलाओं को समुचित सम्मान नहीं मिलेगा, समाज का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उनका हक दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में रैली निकालेंगे। वह रविवार को बस्ती के जीआईसी ग्राउंड में पार्टी द्वारा आयोजित महिला हक-अधिकार महारैली को संबोधित कर रहे थे।

शराबबंदी को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने महिलाओं को बेलन और झाड़ू लेकर लखनऊ  पहुंचने के लिए उकसाया - YouTube

राजभर ने कहा कि कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि 50 फीसद आबादी महिलाओं की है तो उन्हें 50 फीसद हिस्सेदारी भी मिलनी चाहिए। चुनाव आयोग और सरकार, लोकसभा एवं विधानसभा में 50 फीसद सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का कानून बनाए। नौकरियों में 50 फीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती की जाए। महिलाओं के हक की लड़ाई के लिए प्रतिबद्धता का दावा करते हुए कहा कि महिलाओं को घरेलू हिंसा तथा उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश में भी बिहार और गुजरात की तरह पूर्ण शराबबंदी जरूरी है।

इसके लिए पार्टी जल्द ही महिलाओं के साथ लखनऊ कूच करेगी। सम्मेलन में महिलाओं के उमड़े हुजूम का उन्होंने आह्वान किया कि वे झाड़ू व बेलन लेकर तैयार रहें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हक दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में सिलसिलेवार कार्यक्रम किया जा रहा है। तीन दिन मुंबई में कार्यक्रम करने के बाद 31 जनवरी को गोरखपुर में महिला महारैली की जाएगी। चुनाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव आरक्षण पर होगा। उनकी पार्टी अकेले लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *