ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अपने सारस से जुदा होने के बाद गमजदा

उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक सारस की चर्चा बहुत तेज है. यह वही सारस है जो अमेठी के आरिफ नामक शख्स के साथ दोस्ती को लेकर चर्चा में आया था. मगर इस दोस्ती को बाद में ‘नजर’ लग गई. दरअसल, वन विभाग सारस को आरिफ से अलग कर उसे समसपुर पक्षी विहार ले गया था. मगर बाद में आरोप लगाया कि समसपुर पक्षी विहार से सारस लापता हो गया है. इसी को लेकर सारस के साथी आरिफ ने एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में आरिफ ने भावुक होते हुए कई बातें की हैं. इस खबर में आगे जानिए कि आरिफ ने क्या-क्या कहा है.

How the stork became Arif's friend who reached the verge of extinction from  the country

आरिफ ने बताया कि उन्होंने सारस को पाला नहीं था, वो बस उनके साथ रहता था कुछ पल और घंटों के लिए. आरिफ के मुताबिक, जब सारस का दिल करता था तब वह जंगल चला जाता था और बाद में उनके पास भी आ जाता था. बकौल आरिफ, उन्होंने कभी भी सारस को बंधक नहीं बनाया था और न ही उसे बांध कर रखा था.

आरिफ ने कहा, “सारस इंसानों से दूर नहीं भागता, वो जहां भी होगा हमको ढूंढ रहा होगा. पता नहीं उसने खाना खाया भी है या नहीं. वो दाल-चावल, रोटी-सब्जी यही सब खाता है. जब मेरे पास था तो अपने परिवार से मिलने चले जाता था और वापस भी आ जाता था. इस दोस्ती को पता नहीं किसकी नजर लग गई. आप लोग प्लीज मेरा सपोर्ट कीजिए.”

दरअसल, ये पूरा मामला अमेठी के गौरीगंज तहसील के मटका गांव से सामने आया था. खबर के अनुसार, सारस के पैर में चोट लग गई थी, जिसके बाद आरिफ ने उसकी काफी मदद की और फिर इन दोनों के बीच ‘दोस्ती’ हो गई. इसके बाद सारस और आरिफ का एक वीडियो भी वायरल हुआ. वीडियो में आरिफ और सारस की दोस्ती दिख रही थी. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. वीडियो में आरिफ बाइक से कहीं जा रहे थे और पीछे से सारस हवा में उड़ता हुआ उनके साथ चल रहा था. फिर सारस और आरिफ की दोस्ती की चर्चा पूरे देश में फैल गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *