भोपाल: PM Modi आज वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल: मध्य प्रदेश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी। पीएम मोदी आज रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से नई दिल्ली के बीच चलेगी।

गौरतलब है की यह ट्रेन नई दिल्ली से मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली पहली हाईस्पीड ट्रेन होगी। रेलवे ने ट्रेन की औसत गति 91 किमी प्रति घंटा तय की है, जिसे आने वाले समय में बढ़ाया जाएगा। फिलहाल यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली की दूरी 7.40 घंटे व नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन की दूरी 7.50 घंटे में तय करेगी।

आपको बता दें कि अभी शताब्दी एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली की दूरी 8.35 घंटे और नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन की दूरी 8.40 घंटे में पूरा करती है।

रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 3.15 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। यह ट्रेन दोपहर 3.27 बजे भोपाल, शाम 4.06 विदिशा, 4.30 बजे गंजबासौदा, 5.19 बजे बीना, 5.55 बजे ललितपुर, 6.28 बजे बबीना, 7.01 बजे वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन, 7.20 बजे दतिया, रात 8.03 बजे ग्वालियर, 8.29 बजे मुरैना, 8.56 बजे धौलपुर, 9.27 बजे आगरा कैंट, 9.35 बजे राजा की मंडी, 10.04 बजे मथुरा जंक्शन, 11.35 बजे हजरत निजामुद्दीन और रात 11.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

समुद्री जीवन बचाने की मानवीय पहल- अरविंद जयतिलक

April Fool’s Day Special: 1 अप्रैल को ही क्यों होता है ‘अप्रैल फूल डे’? क्या है इसकी कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *