ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार के बाद तमिलनाडु में मनीष कश्यप पर बड़ा एक्शन, लगा NSA

पटना: बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें दिन पे दिन बढ़ती जा रही है | बता दें कि मनीष कश्यप पर बिहार के बाद तमिलनाडु में बड़ी कार्रवाई हुई है | दरअसल, मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में NSA लगाया है | बताया जा रहा है कि इसके बाद अब मनीष कश्यप के मुश्किलें और अधिक बढ़ सकती हैं | बता दें, बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पहले ही मनीष कश्यप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुकी है और मनीष के खिलाफ लगातार जांच भी चल रही है | बिहार पुलिस की प्रारम्भिक जांच के बाद तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को अपने साथ ले गयी | अब मनीष कश्यप के खिलाफ NSA लगाया गया है |

देशभर में हनुमान जयंती की धूम, CM योगी ने दी बधाई …

गैरतलब है की अब मनीष कश्यप पर मनीष कश्यप को 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मदुरई सेंट्रल जेल भेज दिया गया है | वहीं मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूट्यूबर मनीष कश्यप ने अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए याचिका दाखिल की है | मनीष कश्यप ने अर्जी दाखिल कर अंतरिम जमानत के साथ अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआइआर (FIR) को भी एक साथ जोड़ने की मांग की है |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन की रिमांड अवधि में पूछताछ के दौरान मनीष कश्यप ने तमिलनाडु पुलिस को फर्जी वीडियो प्रसारित करने के मामले में अहम जानकारियां दी हैं | तमिलनाडु पुलिस के साथ बिहार पुलिस इस मामले में सभी अहम कड़ियां जोड़ने में लगी है | पुलिस का मानना है कि मनीष के पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। उस नेटवर्क से जुड़े लोगों को लेकर पूछताछ की जाएगी |

ये भी पढ़ें: भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर CM योगी ने दी बधाई, कहा- हम सभी ‘सेवा ही संगठन’

BJP स्थापना दिवस: हम भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति से लड़ेंगे’- पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *