• June 13, 2026

सनी देओल और अक्षय खन्ना की टक्कर के लिए हो जाइए तैयार, नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी ‘इक्का’

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दो दमदार कलाकार सनी देओल और अक्षय खन्ना जल्द ही ओटीटी पर आमने-सामने नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स की बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल फिल्म ‘इक्का’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “तारीख आ गई है। कानून के खेल में ‘इक्का’ जल्द उतरेगा। देखें ‘इक्का’, 10 जुलाई को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।” घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उत्साह जताते हुए फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं।

‘इक्का’ एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना के बीच जबरदस्त कानूनी और भावनात्मक टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी पुराने राज और अनसुलझे घावों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अदालत में खुलते नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है, जबकि इसे अल्केमी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि ‘इक्का’ सनी देओल का ओटीटी डेब्यू भी है, जिसके चलते दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल ने हाल के वर्षों में कई सफल फिल्मों के जरिए दमदार वापसी की है। वहीं अक्षय खन्ना भी अपने मजबूत अभिनय के लिए लगातार सराहना बटोर रहे हैं। अब दोनों कलाकारों को एक ही स्क्रीन पर आमने-सामने देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘इक्का’ 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *