ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर देहात में कंटेनर पर लदे 55 गोवंश बरामद

कानपुर देहात। कंटेनर से गोकाशी के लिए मवेशियों को ले जाने की सूचना पर शिवली पुलिस ने राम गंगा नहर रोड पर पंचम पुरवा गांव के सामने घेराबंदी कर कंटेनर पर लदे 55 गोवंश बरामद करने के साथ चालक सहित पांच तस्करों को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही मौके पर मिली दो बाइक कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।

शिवाली कोतवाली क्षेत्र के पंचमपुरवा गांव के सामने रामगंगा नहर रोड किनारे एक मजार के पास कंटेनर में गोकशी के लिए अन्ना गोवंश लादे जाने की सूचना पर शिवली कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह क्राइम प्रभारी अब्दुल कलाम ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर कंटेनर में लदे 55 गोवंश व दो बाइकें बरामद कर लीं। मौके से पुलिस ने कंटेनर के चालक जय सिंह निवासी कलम का कुआं थाना विद्यानगर जनपद कोटा राजस्थान, दीपू लोधी व रोहित निवासी पंचमपुरवा थाना शिवली को दबोच लिया। वहां मौजूद कई पशु तस्कर निकल भागने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही शिवली क्षेत्र में मौजूद एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति पंचमपुरवा पहुंचे तथा पकड़े गए पशु तस्करों से पूछताछ कर उनके साथियों की तलाश शुरू कराई। देर रात पुलिस ने चकमा देकर भागे चालक के भाई राजू के अलावा कहिंजरी के मदन को भी हिरासत में ले लिया। शिवली कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *