ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लखनऊ में दबिश देने पहुंच दरोगा की जमकर की धुनाई, चोर को भगा दिया

Breaking news background

राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज कोतवाली से वांछित चोर को पकड़ने बंथरा पहुंचे दरोगा को घर वालों ने पीट दिया और उसे छुड़ा ले गए। इस बवाल की सूचना पर वहां पुलिस फोर्स पहुंचा। पर, घर पर कोई नहीं मिला। वहीं पुलिस दरोगा की पिटाई से इनकार कर रही है।

बंथरा के खटोला गांव में रहने वाले कल्लू रावत के खिलाफ मोहनलालगंज के सोहावां में हुई चोरी में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें वह फरार चल रहा था। उसकी लोकेशन घर पर मिलते ही मोहनलालगंज कोतवाली के भागूखेड़ा चौकी प्रभारी रविवार देर शाम उसके घर पहुंचे। सिपाही के साथ चौकी इंचार्ज ने कल्लू को पकड़ लिया। उसे लेकर गांव के बाहर पहुंचे ही थे, तभी घर वाले कुछ लोगों के साथ आ गये। इन लोगों ने कल्लू को छुड़ाने की कोशिश की। दरोगा ने विरोध किया तो सब उस पर टूट पड़े। दरोगा से हाथापाई करते हुए कल्लू को छुड़ा कर सब भाग निकले। पुलिस का कहना है कि खटोला गांव में काफी अपराध हो चुके हैं। यहां दो गुटों के बीच वर्चस्व में 16 से अधिक हत्यायें हो चुकी है।

पहले भी दरोगा को पीटा गया
इससे पहले भी बंथरा के इस गांव में दरोगा अशर्फीलाल यादव को दबिश देने पर ग्रामीणों ने पीट पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था। वह दो सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। इस मामले में एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *