• July 27, 2024

आज का इतिहास : भारत को घोषित किया गया था चेचक मुक्त, जानिए आज से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं

 आज का इतिहास : भारत को घोषित किया गया था चेचक मुक्त, जानिए आज से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं

देश-दुनिया के इतिहास में 12 फरवरी की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार जानकारी कुछ इस प्रकार है:

1742 : महान मराठा दिग्गज नाना फडनवीस का जन्म।

1809 : ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।

1809 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म।

1818 : चिली ने स्पेन से आजादी की औपचारिक घोषणा की।

1922 : महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया।

1948 : महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया।

1975 : भारत को चेचक से मुक्त देश घोषित किया गया।

1996 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फलस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

2002 : ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 119 लोगों की मौत हुई।

2002 : पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया।

2009 : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डी लिट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।

2010 : हरिद्वार महाकुंभ में लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई।

2013 : उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *