• August 31, 2026

प्रधानमंत्री मोदी की कविताओं का उज्बेकिस्तान में ऐसा क्रेज… कि विदेशी छात्रों ने हिंदी में पूरी कविता याद कर ली!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए किर्गिस्तान पहुंचे हैं, लेकिन उनके उज्बेकिस्तान दौरे का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में उज्बेकिस्तान के छात्रों ने पीएम मोदी के सामने उनकी ही लिखी तीन कविताएं सुनाईं।

सबसे खास बात ये रही कि छात्रों ने इन कविताओं को हिंदी के साथ-साथ उज्बेक भाषा में भी पेश किया।

छात्रों ने मोदी की चर्चित कविता “अभी तो सूरज उगा है”, “नए भारत के नए संकल्प” और “मानवता को कहीं न लग जाए दाग” सुनाई।

वहीं, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की ओर से आयोजित रात्रिभोज में “अभी तो सूरज उगा है” पर खास म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी हुई।

यानी कूटनीति के बीच मोदी की कविताओं ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं!

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *