पटना जंक्शन पर लगे टीवी स्क्रीन पर चलने लगी अश्लील फिल्म, यात्री हुए शर्मसार; RPF ने बंद कराया वीडियो
DCIM100GOPROGOPR0261.JPG
पटना जंक्शन पर रविवार की सुबह ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को परिवार के सामने शर्मसार होना पड़ा। जंक्शन के प्लेटफार्मों पर लगे दर्जनों टीवी स्क्रीन पर अचानक विज्ञापन की जगह अश्लील फिल्म का प्रसारण होने लगा। यात्रियों से भरे प्लेटफॉर्म पर हुए इस वाकये के बाद एक ओर जहां यात्री आक्रोशित हो गए, वहीं रेलकर्मियों में हड़कंप की स्थिति हो गई। यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दी। लगभग तीन मिनट तक अश्लील वीडियो दर्जनों स्क्रीन पर प्रसारित होता रहा।

आरपीएफ ने तत्काल संबंधित एजेंसी को फोन कर अश्लील फिल्म के चलाए जाने की सूचना देते हुए इसे बंद कराया। इधर, मामले की जानकारी मिलने पर एजेंसी के कर्मचारी मौके से भाग निकले। इस बीच, रेलवे के वाणिज्य विभाग की ओर से संबंधित एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उधर, मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए एजेंसी संचालक पर जुर्माना करने, उसे काली सूची में डालने और उसके साथ हुए करार भी समाप्त करने का आदेश दिया है। कुछ अधिकारी सुबह 9.56 बजे से 9.59 बजे तक केवल प्लेटफॉर्म संख्या दस पर ही अश्लील फिल्म दिखाए जाने की बात कह रहे हैं। जबकि, यात्रियों ने एक नंबर प्लेटफॉर्म पर भी इसके प्रसारण की जानकारी आरपीएफ व अन्य जगहों पर दी है।
#पटना_जंक्शन पर लगी टीवी स्क्रीन पर अचानक चलने लग गई Porn film, एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज.#Patna #Bihar #patnajunction #viral2023 #biharbreakingnews #nitishkumar @YouthRJDBihar @RJD_BiharState @RJDforIndia @NitishKumar pic.twitter.com/UrHod2X7s8
— अटल टीवी /Atal Tv (@AtalTv_UP) March 20, 2023
तीन मिनट तक कैसे चला अश्लील वीडियो
इधर, आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आखिर किस वजह से और किसने अश्लील वीडियो प्लेटफॉर्म पर लगे टीवी स्क्रीन पर चलाई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इससे पहले होली के समय भी इस तरह की घटना हुई थी। लेकिन, तब अधिकारियों को इसकी भनक देर से लगी थी
