ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोरबा जिले में सर्पदंश से 2 की मौत, एक की हालात गंभीर

कोरबा, 22 जुलाई ।कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो घर के सदस्य सर्पदंश का शिकार हुए हैं। इनमें पति-पत्नी में से पति की मौत हो गई है जबकि पड़ोसी घर में घुसे सर्प ने एक युवक को डंस लिया, जिसकी जान चली गई।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना मोहलाइनभाटा मोहल्ले की है। यहां आज तड़के करीब 4 बजे दो अलग-अलग प्रजाति के सर्प ने एक घर के रोहित और उसकी पत्नी को डंसा जबकि पड़ोस में रहने वाले घर में घुसे सर्प ने 20 वर्षीय फैजल को डंस लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। एक सर्प को तो परिजनों ने घेर कर मार डाला और दूसरे घर के सर्प को रेस्क्यू कर लिया गया। करैत नामक सर्प के द्वारा डंसे जाने से यह घटना होना बताया जा रहा है। बताया गया कि फैजल को गहन उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया ।जबकि 24 वर्षीय रोहित और उसकी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रोहित की मौत हो गई और पत्नी को उपचार लाभ दिया जा रहा है। पति-पत्नी के साथ दो बच्चे भी सोए हुए थे, ईश्वर कृपा से वे दोनों सुरक्षित हैं। इस घटना ने क्षेत्रवासियों को शोक में डुबा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *