ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केजरीवाल ने लिखी पीएम को चिट्ठी: सीएम ने पूछा- ‘आप दिल्लीवालों से नाराज क्यों, हाथ जोड़ता हूं बजट पास कर दें’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का बजट आज पेश न हो पाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गुजारिश की है कि वह दिल्ली का बजट पास कर दें। गौरतलब है कि दिल्ली के बजट में कई ऐसे प्रावधान थे जिसे चिन्हित करते हुए गृहमंत्रालय ने उस पर जवाब मांगा था। इसी के बाद आप सरकार ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली का बजट पास नहीं होने दे रहे।

Photos l PM Modi chats with Arvind Kejriwal, Mamata Banerjee, and other  leaders at all-party meeting

यही वजह है कि मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा है, ‘देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का बजट रोका गया।’

सीएम ने आगे पूछा, ‘आप हम दिल्ली वालों से क्यों नाराज हैं? कृपया दिल्ली का बजट मत रोकिए। दिल्ली वाले आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं, हमारा बजट पास कर दीजिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *