ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कम उम्र में क्‍यों हो रहे हार्ट अटैक के शिकार? कानपुर में क्रिकेट खेलते-खेलते 32 साल के युवक की मौत

पिछले कुछ समय कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबरें खूब आ रही हैं। ताजा मामला कानपुर का है जहां एक युवक को क्रिकेट खेलते-खेलते अचानक दिल का दौरा पड़ गया। युवक के साथी उसे लेकर तुरंत अस्‍पताल पहुंचे जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दबौली निवासी भानू शुक्ला (32) एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। पांच साल पहले भोगनीपुर निवासी आरती से शादी हुई थी। दोनों के तीन वर्ष के जुड़वां बच्चे आद्विक और आध्या हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों के अलावा बीआईसी से रिटायर पिता संतोष शुक्ला और मां नमृता हैं। चाचा समाचार पत्र वितरक राजेश शुक्ला का परिवार भी साथ ही रहता है। राजेश ने बताया कि भानू शनिवार सुबह करीब 12 बजे कंपनी के साथियों के साथ किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में क्रिकेट खेलने गया था।

करीब दो बजे एक साथी ने फोन कर घर में सूचना दी कि भानू को दिल का दौरा पड़ा है, कॉर्डियोलॉजी लेकर जा रहे हैं। परिवार वहां पहुंचा तो कॉर्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *