ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली

महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में डीबीएस कॉलेज के पूर्व छात्र संघ महासचिव आशीष कुमार ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली। उनके जिन अन्य सहयोगियों ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की उनमें अमन लौथानी, अनीश नेगी, तरुण चौहान, सचिन गुंसोला, मयंक डिमरी,अभिषेक नेगी, अंकित चौधरी हैं।

युवा कांग्रेस के चुनाव अधिकारी राजपाल बिष्ट, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भण्डारी, सचिव नवीन रमोला, महानगर उपाध्यक्ष मोहित मेहता, अध्यक्ष पछुवादून निशांत धीमान ने माला पहनाकर युवाओं का संगठन में स्वागत किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क तक मार्च निकाला और गांधी जी के शहादत दिवस पर उन्हें याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प व माला अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मानवेंद्र राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम भट्ट, अभिषेक डोबरियाल, उदित थपलियाल, मनोज राम, हरीश जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *