ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, हत्या का आरोप

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी के आनंदपुर में मंगलवार को एक पुलिया के नीचे से एक भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता का शव उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर एक पुलिया के नीचे से बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम मिथुन कमरूई (35) था। एक समय में वह इलाके में सक्रिय तृणमूल कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गये थे।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, वह सोमवार रात मिथुन शालबनी में मेले में गये थे। वह रात को वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें जगह-जगह तलाश किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह आनंदपुर सीमा क्षेत्र में एक पुलिया के नीचे मिथुन का शव मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआत में पुलिस का मानना है कि युवक की मौत शराब पीने से हुई है। लेकिन भाजपा का दावा है कि ये हत्या है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि स्थानीय तृणमूल मंडल अध्यक्ष बाबुल घोष ने षड्यंत्र कर मिथुन की हत्या करवाई है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *