ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीएचईएल नराकास राजभाषा शील्ड से सम्मानित

राजभाषा कार्यान्वयन एवं हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), हरिद्वार ने बीएचईएल हरिद्वार को सार्वजनिक उपक्रम श्रेणी में वर्ष 2022-23 के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार समिति की 37वीं अर्धवार्षिक बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह ने बीएचईएल, हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) आलोक कुमार एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (राजभाषा) हरीश सिंह बगवार को प्रदान किया। साथ ही व्यक्तिगत श्रेणी में प्रभाग के 07 कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया

टीएस मुरली ने नराकास राजभाषा शील्ड प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार प्रभाग में राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य दर्शाता है। उन्होंने समारोह के दौरान पुरस्कृत नराकास प्रतियोगिताओं के विजेता कर्मचारियों को भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि इस बैठक में हरिद्वार, रूड़की, ऋषिकेश एवं पर्वतीय क्षेत्र में स्थित केंद्र सरकार के सदस्य संस्थानों के प्रमुखों व प्रतिनिधियों तथा राजभाषा अधिकारियों ने प्रतिभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *