ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मीरजापुर में धान की लक्ष्य से आधी खरीद, तेजी लाने का निर्देश

मीरजापुर में इस वर्ष धान की बोआई का रकबा कम होने और किसानों के पंजीयन में कमी का असर धान खरीद पर पडा है। अबतक किसानों से एक लाख 17 हजार 272 टन धान की खरीद हुई है, जो लक्ष्य का 58.64 प्रतिशत है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि पंजीकृत 30 हजार 138 में से सत्यापित 27 हजार 206 किसानों से धान की जा चुकी है। वहीं 25600.50 लाख रुपये के सापेक्ष किसानों को 24036.41 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 93.89 लाख रुपये का भुगतान करना शेष है। जिले में किसानों से धान खरीद के लिए 91 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, इन पर दो लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

खाद्य विभाग के 23 केंद्रों पर 30921.33 टन, उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) के 22 केंद्रों पर 24664.75 टन, उत्तर प्रदेश सहकारी यूनियन (पीसीयू) के 23 केंद्रों पर 36772.07 टन, मंडी समिति के एक केंद्र पर 745.26 टन, भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्रों पर 1316.96 टन धान की खरीद की गई है। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएसएस) के क्षेत्रीय प्रबंधक शिव अवतार कुशवाहा के अनुसार 20 केंद्रों पर 22851.52 टन धान की खरीद की गई है। अबतक 19137 किसानों को 25600.50 लाख रुपये के सापेक्ष 24036.41 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं 93.89 लाख रुपये का भुगतान करना शेष है।

अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व व खरीद प्रभारी शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारियों को धान की खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही एसडीएम को सत्यापन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है। धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *