ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हल्द्वानी आर्मी कैंट में हुआ योग शिविर

एक समाज, श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, योग प्रभारी धर्मा कुमारी के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर हल्द्वानी आर्मी कैंट में योग शिविर हुआ।

इस दौरान संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और योग प्रभारी धर्मा कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हमें योग को अपनाना बहुत ही जरूरी है क्योंकि योग वह क्रिया है जो शरीर के सभी अंगों की गतिविधियों और सांसों को नियंत्रित कर शरीर के साथ मन मस्तिष्क को प्रकृति से जोड़कर आन्तरिक और बाहरी ताकत को बढ़ावा देने का कार्य करता है। नियमित रूप से योग करने वाले व्यक्तियों के लिए योग एक बहुत ही अच्छा अभ्यास है जो सभी प्रकार की बीमारियों से मुक्ति दिलाकर स्वस्थ जीवन शैली के साथ बेहतर जीवन जीने में हमारी सहायता करता है।

योग एकाग्रता, सहनशीलता अध्यात्मिकता, सामाजिकता से परिपूर्ण कर समाजहित और भारत हित में कार्य करने के लिए हमेशा प्रेरित करता है, इसलिए योग प्राचीन समय से मनुष्य को प्रकृति द्वारा दिया गया बहुत ही महत्वपूर्ण और अनमोल उपहार है,जो जीवन भर मनुष्य को दृढ़ संकल्पित कर प्रकृति के साथ हमेशा जोड़कर रखता है, इसीलिए तो योग व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य स्थापित करता है।

इस दौरान योगा करने में कर्नल अमित मोहन, लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश बिष्ट, लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित रस्तोगी, मेजर केशव प्रसाद, सूबेदार मेजर महावीर सिंह सहित अधिकारीगण सैकड़ों जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *